epds.bihar.gov.in 2024 Ration Card New List– खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार के माध्यम से राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को ऑनलाइन सेवा प्रदान करने के लिए An Official Website of Department of Food & Consumer Protection, Government of Bihar (epds bihar) पोर्टल को विकसित किया गया है। इस epds bihar पोर्टल पर कोई भी हितग्राही घर बैठे अपने मोबाइल के द्वारा ऑनलाइन राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकता है। यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध होने की वजह से अधिकांश उपभोक्ताओं को लिस्ट देखने प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। इसलिए इस पोस्ट में बताये गये निर्देश के अनुसार आप आसानी से राशन सूची में नाम चेक कर पाएंगे |
पीडीएस राशन कार्ड के तहत BPL, APL, AAY एवं annapurna राशन कार्ड प्रदान किये जाते है और इनकी लिस्ट को आप अब आसानी से देख सकेंगे | किन लोगों को कौन सा राशन कार्ड मिला है और आपका नाम राशन कार्ड में है या नहीं अब आप epds bihar पर सरलता से सर्च कर सकेंगे | इसलिए आप इस पोस्ट epds.bihar.gov.in 2024 Ration Card New List में नाम चेक कैसे करें में दी हाई पूरी जानकारी देखें | तो चलिए शुरू करते हैं |
epds bihar gov in राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी
योजना का नाम | epds.bihar.gov.in new list (National Food Security Act) |
विभाग | खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग |
आधिकारिक वेब पोर्टल | http://epds.bihar.gov.in |
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर | 1800-3456-194 ,1967, |
बिहार के जिलों की लिस्ट जिनकी epds.bihar.gov.in राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलव्द है –
हम सभी जिलों का epds बिहार राशन कार्ड की सूची चेक कर सकते है। बिहार की किन किन जिलों का सूची ऑनलाइन उपलब्ध है उसकी लिस्ट नीचे दी गयी है –
Araria (अररिया) | Kishanganj (किशनगंज) |
Arwal (अरवल) | Madhubani (मधुबनी) |
Aurangabad (औरंगाबाद) | Monghyr (मुंगेर) |
Banka (बाँका) | Muzaffarpur (मुजफ्फरपुर) |
Begusarai (बेगूसराय) | Nawada (नवादा) |
Bhagalpur (भागलपुर) | Patna (पटना) |
Bhojpur (भोजपुर) | Purnea (पूर्णिया) |
Buxar (बक्सर) | Rohtas (रोहतास) |
Darbhanga (दरभंगा) | Saharsa (सहरसा) |
East Champaran (पूर्वी चम्पारण) | Samastipur (समस्तीपुर) |
Gaya (गया) | Saran (सारन) |
Gopalganj (गोपालगंज) | Shiekhpura (शेखपुरा) |
Jamui (जमुई) | Sheohar (शिवहर) |
Jehanabad (जहानाबाद) | Sitamarhi (सीतामढ़ी) |
Kaimur (कैमूर) | Siwan (सीवान) |
Katihar (कटिहार) | Vaishali (वैशाली) |
Khagaria (खगड़िया) | West Champaran (पश्चिमी चम्पारण) |
epds.bihar.gov.in 2024 New List कैसे देखें ?
epds.bihar.gov.in 2024 Ration Card New List देखने के लिए नीचे बताये जा रहे प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें। ताकि ऑनलाइन लिस्ट देखने में आपको कोई कठिनाई ना आये।
1. सबसे पहले epds bihar portal में जाइये।
epds bihar portal राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी ब्राउज़र ओपन करना है। इसके बाद आधिकारिक वेब पोर्टल epds.bihar.gov.in में जाना है।कृपया नीचे दिये जा रहे अन्य स्टेप को भी देखें |
2. RCMS विकल्प का चयन करें ।
बिहार की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद मेनू सेक्शन में आपको RCMS का विकल्प मिलेगा। सूची चेक करने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट करें। जैसा यहाँ स्क्रीनशॉट में बताया गया है।
3. अपने राज्य का जिला चुनें।
इसके बाद आपको District का विकल्प मिलेगा। आपका बिहार के जिस भी जिले में आवास है उसे सेलेक्ट करें। जैसे कोई मधेपुरा जिले से है तो लिस्ट में Madhepura सेलेक्ट करके Show बटन पर क्लिक करें।
4. ग्रामीण या शहरी राशन कार्ड का विकल्प चुनें।
अब आपके सामने rural और urban का दो विकल्प आएगा। बिहार की ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए Rural विकल्प को सेलेक्ट करें। यहाँ मैंने रूरल का विकल्प चुना है |
5. अपना Block चुनें।
अगले स्टेप में आपके द्वारा चुने हुए जिला के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट आएगा। यहाँ अपना ब्लॉक यानि जिस ब्लॉक में आप रहते है उसे सेलेक्ट करना है। जैसे – बोध गया ।
6. अपना ग्राम पंचायत चुनें।
ब्लॉक सेलेक्ट करने के बाद उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट आएगा। इसमें से आपको अपना ग्राम पंचायत सेलेक्ट करना है। जैसे – अतिया |
7. अपना गांव (Village) चुनें।
ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी आश्रित ग्राम की लिस्ट आएगा। इसमें आपको अपना गांव को सेलेक्ट करना है। जैसे – कोशिला |
8. epds bihar Ration Card List चेक करें।
जैसे ही आप एफपीएस सेलेक्ट करेंगे, उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड सदस्यों की लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी | इसमें आप अपना नाम अथवा परिवार के मुखिया का नाम चेक कर सकते है। नाम मिल जाने पर राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करें।
9. epds bihar Ration Card List कार्ड के अनुसार विवरणी देखें
जैसे ही आप राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करेंगे, स्क्रीन पर राशन कार्ड का विवरण दिखाई देगा। जैसे – राशन कार्ड की संख्या, प्रकार, कार्डधारी का नाम, कार्डधारी के पिता का नाम एवं अन्य डिटेल चेक कर सकते है। राशन कार्डधारी के साथ उनके कितने परिवार के सदस्य का नाम शामिल है, इसकी जानकारी भी आप चेक कर सकते है। नीचे सदस्यों का पूर्ण विवरण दिया रहेगा। जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया जा रहा है |
इस पोस्ट में हमने आपको epds.bihar.gov.in Ration Card New List में नाम चेक कैसे करें इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में बहुत ही आसान से स्टेप के माध्यम से बताया | इसी तरह के और पोस्ट के लिये आप हमारे वेबसाइट – rationcardportal.in पर नियमित विजिट करते रहें | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कृपया इस पोस्ट को Facebook, Twitter ,Instagram और Whatsapp पे अधिक से अधिक शेयर करें | धन्यवाद |
बिहार राशन कार्ड लिस्ट epds bihar सामान्य प्रश्न (FAQs)
Q. epds bihar पर राशन कार्ड सूची कैसे चेक करें ?
सबसे पहले आपको इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर विजिट करना है। इसके बाद आप शहरी एवं ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते हो।जिसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गयी है |
Q. पीडीएस बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे जोड़ें ?
पीडीएस बिहार राशन कार्ड में अपना जोड़ने के लिए सबसे पहले निर्धारित आवेदन फॉर्म को भरकर और सभी जरुरी दस्तावेज लगाकर कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन की जाँच उपरांत पात्र पाए जाने पर आपका नाम पीडीएस बिहार की राशन कार्ड में शामिल हो जायेगा।
Q. राशन कार्ड कितने दिनों में जारी किया जायेगा ?
अगर आपने सभी निर्धारित डॉक्यूमेंट के साथ सही सही फॉर्म भरकर अप्लाई किया है तब आपको 30 दिनों के अन्दर में राशन कार्ड जारी कर दिया जायेगा।जिसके बाद आपका नाम epds bihar new list में शामिल किया जायेगा |
Q. पीडीएस बिहार में नाम जुड़वाने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए ?
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- वोटर आईडी कार्ड
Q. राशन कार्ड लिस्ट के सम्बन्ध में सहायता या शिकायत के लिए संपर्क कहाँ करें ?
बिहार राज्य के राशन शिकायत हेतु ग्राम पंचायत या नगर पंचायत कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते है। या विभाग के उच्च अधिकारियों से भी सहायता ले सकते है। हेड ऑफिस, डिस्ट्रिक्ट ऑफिस एवं DSO संपर्क लिस्ट आप इसके लिये Contact us का भी उपयोग कर सकते हैं जो शिकायत से सम्बंधित है |
इस पोस्ट को भी देखें :-