नई राशन कार्ड की सूची में अपना नाम ऐसे देखें 2024 में

राशन कार्ड है या आपने हाल ही में राशन कार्ड का आवेदन किया है तो आप अपना नाम नई राशन कार्ड की सूची में ऑनलाइन चेक कर सकते हैं |राशन दुकान से राशन केवल उन्हीं लोगों को प्रदान किया जाता है जिनका नाम राशन कार्ड लिस्ट में होता है | राशन कार्ड धारकों की सुविधा के लिए ये सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है जिसे आप घर बैतेह अपने मोबाइल से चेक कर सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट में दी जा रही है |

राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची जारी की जाती है और खाद्य विभाग द्वारा समय – समय पर राशन कार्ड की सूची में सुधार करता रहता है। इसके तहत अपात्र लोगों का नाम सूची से हटाया जाता है और नए पात्र लोगों का नाम शामिल किया जाता है। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन राशन कार्ड सूची देखने की प्रक्रिया नहीं मालूम। इसलिए आप इस पोस्ट नई राशन कार्ड की सूची में अपना नाम ऐसे देखें 2024 में में दी गयी पूरी जानकारी जरुर देखें | तो चलिये शुरू करते हैं |

Check Name in New Ration Card List

नई राशन कार्ड की सूची में अपना नाम ऐसे देखें 2024 में How to Check Name in New Ration Card List

स्टेप-1 राशन कार्ड सूची देखने की वेबसाइट खोलें

राशन कार्ड की सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले NFSA की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें। या हमने आपकी सुविधा के लिए यहाँ डायरेक्ट लिंक भी दे दिया है। direct लिंक के लिये – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें

खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड से सम्बंधित विवरण देखने का अलग – अलग का विकल्प दिखाई देगा। हमें नई राशन कार्ड में अपना नाम पता करना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals  विकल्प को सेलेक्ट करें।

ration card ki suchi mein apna naam kaise dekhen

स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनें

अगले स्टेप में स्क्रीन पर आपको सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। यहाँ अपने राज्य का नाम चुनें। जैसे – मैं राजस्थान से हूँ तो यहाँ Rajasthan को सेलेक्ट किया। अगर आप बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश या अन्य किसी भी राज्य से है तब उसका नाम सेलेक्ट करें।

ration card ki suchi mein apna naam kaise dekhen

स्टेप-4 अपने जिला का नाम चुनें

अपने राज्य को सेलेक्ट करने के बाद स्टेट पोर्टल खुल जायेगा। यहाँ उस राज्य के सभी जिलों का नाम दिखाई देगा। आपको अपने जिले के नाम को सेलेक्ट करना है। इस पेज पर direct जाने के लिये इस लिंक पर क्लिक करें – लिंक

ration card ki suchi mein apna naam kaise dekhen

स्टेप-5 अपने एरिया या ब्लॉक का नाम चुनें

जिला सेलेक्ट करने के बाद उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक या एरिया का नाम खुलेगा। यहाँ भी आपको अपने एरिया या ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करना है।

ration card ki suchi mein apna naam kaise dekhen

स्टेप-6 अपने राशन दुकान का नाम चुनें

जैसे ही आप अपने एरिया या ब्लॉक का सेलेक्ट करेंगे, उसके अंतर्गत आने वाले सभी एफपीएस यानि राशन दूकानदार का नाम खुलेगा। ये बहुत बड़ी लिस्ट होगा। इसमें आपको अपने राशन दूकान को खोजकर उसे सेलेक्ट करना है।

ration card ki suchi mein apna naam kaise dekhen

स्टेप-7 राशन कार्ड की सूची में अपना नाम देखें

राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राशन दुकान में जितने भी राशन कार्ड धारक होंगे उसकी सूची खुल जाएगी। यहाँ धारक का नाम, पिता/पति का नाम, पता अदि विवरण दिया रहेगा। इस राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हो।

ration card ki suchi mein apna naam kaise dekhen

राशन कार्ड धारकों की सूची ऑनलाइन चेक करने के लिये राज्यवार लिंक

यहाँ हमने एक राज्य का नई राशन कार्ड की सूची में अपना नाम देखें इसकी पूरी जानकारी दिया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी नई राशन कार्ड में अपना नाम पता कर पाएंगे। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और राशन कार्ड में नाम पता करने का लिंक दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक का चयन करें –

राज्य का नामराशन कार्ड सूची में नाम देखें
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

सामान्य प्रश्न (FAQ)

नई राशन कार्ड की सूची में अपना नाम ऐसे देखें ?

राशन कार्ड की सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले खाद्य सिभग की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in में जाना है। इसके बाद मेनू में राशन कार्ड विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम, ग्राम पंचायत का नाम एवं ग्राम का नाम सेलेक्ट करें। जैसे ही अपने गांव का नाम सेलेक्ट करेंगे स्क्रीन पर उस गांव की राशन कार्ड सूची खुल जायेगा। यहाँ आप नई राशन कार्ड सूची में नाम चेक कर सकते हो।

राशन कार्ड की सूची में नाम नहीं है क्या करें ?

राशन कार्ड धारकों की नई सूची में नाम नहीं है, तब आप आवेदन करें। इसके लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने की सुविधा दिया गया है। फॉर्म के साथ सभी जरुरी डॉक्यूमेंट जमा करें। आपके आवेदन की जाँच और निर्धारित प्रक्रिया के बाद आपका नाम राशन कार्ड में आ जायेगा।

राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़ें ?

राशन कार्ड में नया नाम यानि अपने परिवार के ऐसे सदस्य जिनका नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है, उनका नाम जोड़ सकते है। इसके लिए भी आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। साथ ही नए सदस्य का आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे।

राशन कार्ड में नाम होने से क्या लाभ मिलेंगे ?

राशन कार्ड में होने से आपको राशन कम कीमत पे प्राप्त होंगे जैसे की चावल/ गेहूं/मोटे अनाज क्रमश: 3/ 2/1 रूपए प्रति किलोग्राम | इस रेट का निर्धारण केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर निर्भर करता है जो आपके राज्य में अलग भी हो सकता है |

Please Share :

Leave a Comment