उत्तर प्रदेश राशन कार्ड नई लिस्ट 2024 चेक कैसे करें

उत्तर प्रदेश (up) ग्राम पंचायत / शहरी राशन कार्ड सूची ऑनलाइन चेक कैसे आप बहुत ही आसानी से चेक कर सकते है इस पोस्ट में हम आपको बतायेंगे | यूपी खाद्य एवं रसद विभाग ने ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। लिस्ट में नाम चेक करने के लिए वेब पोर्टल की सुविधा दिया गया है। इस वेब पोर्टल में उत्तर प्रदेश की पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, अन्त्योदय राशन कार्ड की नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। यूपी के निवासी बहुत आसानी से ग्रामीण और शहरी राशन कार्ड की पूरी लिस्ट चेक कर सकते है।

यदि आप और आपका परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है तो आप बीपीएल राशन कार्ड के लिए अप्लाई करेंगे और यदि आपकी आर्थिक स्थिति ठीक है और आप गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे हैं तो आप एपीएल राशन कार्ड के लिए अप्लाई करेंगे| उत्तर प्रदेश एपीएल, बीपीएल राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया आपके साथ साझा कर रहे हैं |  

इस पोस्ट में हम खाद्य रसद विभाग राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए आपको बहुत ही आसान तरीका बताने वाले है। जिससे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे online ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची(up) देख पाएंगे। इस पोस्ट के माध्यम से आप घर बैठे पात्र गृहस्थी या अंत्योदय राशन कार्ड सूची बिना किसी कठिनाई के ऑनलाइन निकल सकते हैं इसलिए इस पोस्ट में दी गयी जानकारी उत्तर प्रदेश राशन कार्ड नई सूची कैसे देखें 2024 को पूरा देखें | तो चलिये शुरू करते हैं |

UP Ration Card List new

विषय सूची देखें -

UP Ration Card List 2024 ऐसे चेक करें ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड (UP Ration Card List 2024 ) बनाने और उसे जारी करने की जिम्मेदारी खाद्य और आपूर्ति विभाग की होती है । प्रत्येक साल UP Ration Card List अपडेट की जाती है, अगर आपने भी राशन कार्ड बनवाने के लिए आनलाइन आवेदन किया है या फिर अपने पुराने APL, BPL या पात्र गृहणी राशन कार्ड मे परिवार के नए लोगों का नाम जुड़वाने के लिए दिया है तो अब आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की सूची (लिस्ट) में अपना नाम देखे सकते हैं ।

वह सभी लोग जिनका नाम यूपी राशन कार्ड सूची में होगा उन्हें ही प्रदेश सरकार द्वारा दिये जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे कि गेहूं, चावल, चीनी आदि चीजें सस्ते दरों पर मिल सकेंगे ।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों के लिए एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है, जहाँ कोई भी ऑनलाइन राशन कार्ड सूची निकाल सकता है। इस वेब पोर्टल का नाम है – fcs.up.gov.in ज्यादातर लोगों को ऑनलाइन प्रोसेस या rashan card list निकालने की प्रोसेस की जानकारी नहीं होने के कारण इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। लेकिन इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद यूपी के हर कोई व्यक्ति ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक पायेगा।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची( ग्रामीण क्षेत्र) का खाद्य रसद विभाग में अपना नाम ऑनलाइन 2024 कैसे चेक करें ?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी पात्र गृहस्थी राशन कार्ड लिस्ट 2024 और अंत्योदय लिस्ट में नाम चेक करने के लिए अलग अलग प्रोसेस है। इसके साथ ही ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र की सूची भी अलग अलग निकालेंगे। तो चलिए सबसे पहले हम ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची निकालने की प्रक्रिया को समझते है।

1. सबसे पहले fcs.up.gov.in को ओपन करें।

सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन करें। इसके बाद एड्रेस बार में fcs.up.gov.in टाइप करके सर्च करें। या आप सीधे यहाँ से भी इस वेबसाइट को ओपन कर सकते है जिसका direct लिंक है  – Ration Card Direct Link

2. अब एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची विकल्प में जाइये।

जैसे ही आपूर्ति खाद्य एवं रशद विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट ओपन हो जाए, स्क्रीन पर आपको महत्वपूर्ण लिंक का टेबल मिलेगा। इसमें एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची का विकल्प मिलेगा। राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए इसी विकल्प पर क्लिक करें। जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

UP Ration Card List

3. अपना जिला चुनें।

इसके बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ सबसे पहले अपना जिला सेलेक्ट करना है। जैसे मैं आगरा जिला में रहता हूँ तो Amethi पर क्लिक करूँगा। जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

UP Ration Card List

4. अपना ब्लॉक चुने।

जिला सेलेक्ट करने के बाद ऊपर आपको नगरीय क्षेत्र का विकल्प मिलेगा। हमें ग्रामीण क्षेत्र की राशन कार्ड सूची देखना है इसलिए नीचे ग्रामीण क्षेत्र के विकल्प में जाना है। और यहाँ अपना ब्लॉक चुनना है। जैसे – बहादुरपुर |जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

UP Ration Card List gramin

5. अब आप ग्राम पंचायत चुनें।

जैसे ही आप  ब्लॉक चुनेंगे, उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट स्क्रीन पर आ जायेगा। यहाँ आपको अपना ग्राम पंचायत का नाम खोजकर उसे सेलेक्ट करना है। जैसे – काशिमपुर |जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

UP Ration Card List

6. पात्रता सूची हेतु पात्र गृहस्थी या अन्त्योदय चुनें।

ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद आपको राशन कार्ड का प्रकार सेलेक्ट करना है। यानि अगर आप पात्र गृहस्थी राशन कार्ड लिस्ट देखना चाहते है तब पात्र गृहस्थी विकल्प के नीचे राशन कार्ड की संख्या पर क्लिक करें। अगर आपको अंत्योदय राशन कार्ड की सूची देखना हो तो अंत्योदय विकल्प के नीचे राशन कार्ड की संख्या पर क्लिक करें। जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –



UP Ration Card List

7. उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची देखें।

इसके बाद राशन कार्ड की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आ जायेगा। यहाँ आपको अपना नाम खोजना है। जैसे ही आपका नाम लिस्ट में मिल जाए, नाम के सामने डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करना है। जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

UP Ration Card List

8. यहाँ पात्रता सूची का पूर्ण विवरण देखें।

जैसे ही डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर राशन कार्ड पात्रता सूची का पूर्ण विवरण दिखाई देगा। यहाँ आप धारक का नाम, दुकानदार का नाम, सदस्यों की कुल संख्या और सदस्यों का पूर्ण विवरण दिखाई देगा। जैसे नीचे इमेज में देख सकते है।

UP Ration Card List

इस तरह आप उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है और पता लगा सकते है कि नई लिस्ट आपका नाम या परिवार के मुखिया का नाम  है या नहीं। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं मिले तब आप इन्तजार करें क्योंकि लिस्ट प्रतदिन अपडेट किया जा रहा है। अगर इसके अलावा लिस्ट चेक करने में कोई परेशानी आये तो आप हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या पूछ सकते है। 

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची( नगरीय क्षेत्र) का खाद्य रसद विभाग में अपना नाम कैसे चेक करें ?

अभी ऊपर हमने उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन निकालने की प्रक्रिया को जाना। अब उत्तर प्रदेश नगरीय क्षेत्र में निवास करने वाले व्यक्ति के लिए राशन कार्ड सूची चेक करने की प्रक्रिया को समझेंगे। इसके लिए नीचे बताये जा रहे हर एक स्टेप को ध्यान पूर्वक पढ़ें। 

1. आप fcs.up.gov.in वेबसाइट में जाइये – उत्तर प्रदेश शहरी राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन निकालने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी वेब ब्राउज़र ओपन कर लें। इसके बाद आपको fcs.up.gov.in का वेबसाइट open करना है | आप लिंक के द्वारा इसे यहाँ से भी डायरेक्ट open कर सकते हैं | 


2. एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची विकल्प को सेलेक्ट करें – जैसे ही वेबसाइट ओपन होगा उसके बाद आपके  स्क्रीन पर एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची का विकल्प मिलेगा। नगरीय राशन कार्ड सूची में नाम देखने के लिए भी  इसी विकल्प को चयन करें। जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

UP Ration Card List

3. जिला सेलेक्ट करें – इसके बाद आप जिस भी जिले में रहते है उसे लिस्ट में सेलेक्ट करना है। जैसे अगर आप आगरा जिला में रहते है तो लिस्ट में Amethi को सेलेक्ट करना है। जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

UP Ration Card List

4. टाउन सेलेक्ट करें – जिला सेलेक्ट करने के बाद उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी टाउन की लिस्ट आ जायेगा। इसमें से आपको अपना टाउन सेलेक्ट करना है। जैसे – Amethi (NP) जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

UP Ration Card List

5. राशन कार्ड का प्रकार सेलेक्ट करें – टाउन सेलेक्ट करने के बाद उस टाउन के अंतर्गत आने वाले सभी दुकानदारों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। सबसे पहले अपना दुकानदार खोजना है। फिर पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड में से आप जिसकी भी लिस्ट देखना चाहते है उसे सेलेक्ट करें। जैसे – पात्र गृहस्थी राशन लिस्ट देखना हो तो उसके नीचे राशन कार्ड की संख्या पर क्लिक करें। जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

UP Ration Card List

6. यूपी राशन कार्ड लिस्ट चेक करें – इसके बाद उस दुकानदार के अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड धारकों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें से आपको अपना नाम खोजना है। आपका नाम मिल जाने पर डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करना है। जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

UP Ration Card List

7. पात्रता सूची का पूर्ण विवरण चेक करें – जैसे ही डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करेंगे, स्क्रीन पर राशन कार्ड पात्रता सूची का पूर्ण विवरण दिखाई देगा। यहाँ कार्ड का प्रकार, दुकानदार का नाम, कार्ड धारक का नाम और सदस्यों का पूर्ण विवरण दिखाई देगा।जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

UP Ration Card List

राशन कार्ड संख्या से यूपी राशन कार्ड NFSA पात्रता सूची में अपना नाम ऐसे चेक करें

आप बहुत ही सरल प्रक्रिया के माध्यम से पात्रता सूची में अपना नाम देख सकते हैं इसके लिए आपको कुछ विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होगी।जैसे राशन कार्ड संख्या  इससे आप सीधे राशन कार्ड में अपना नाम देख सकते हैं। यूपी राशन कार्ड पात्रता सूची (Patrta Suchi) में अपना में अपना नाम कैसे देखें आइये जानते हैं |



NFSA पात्रता सूची में अपना नाम कैसे देखें इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को खाद्य एवं रसद विभाग UP की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना होगा। 

जिसके बाद आपके स्क्रीन पे जो पेज आएगा उसमे आपको  राशन कार्ड की  पात्रता सूची में खोजें पर क्लिक करना है | जैसा स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है 

UP Ration Card List

विकल्प चुनें 

उसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा। आपको इस पेज में राशन कार्ड संख्या या राशन कार्ड संख्या के विवरण में से किसी एक का चयन कर लेना है।  जैसा स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है |

UP Ration Card List

राशन कार्ड संख्या से का विकल्प चुनने पर 

अगर आप “राशन कार्ड संख्या से” का विकल्प लेते हैं तो 12 अंकों की राशन संख्या इनपुट करें और कैप्चा दाल कर खोजें बटन पर क्लिक कर अपनी विवरणी देखें | जैसा स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है |

UP Ration Card List

राशन कार्ड अन्य विवरण  से का विकल्प चुनने पर 

अगर आप “राशन कार्ड अन्य विवरण” का विकल्प लेते हैं आपको सभी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे जिला, क्षेत्र, विकास खंड, कार्ड प्रकार आदि और खोजें के बटन पर क्लिक कर लेना होगा। जैसा स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है |

इसके बाद आपके स्क्रीन पर सभी आपके राशन कार्ड के पात्रता की सूची आ जाएगी।

UP Ration Card List

इस तरह आप उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायत/शहरी  राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है और पता लगा सकते है कि नई लिस्ट आपका नाम या परिवार के मुखिया का नाम  है या नहीं। अगर लिस्ट चेक करने में कोई परेशानी आये तो आप हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या  पूछ सकते है।

उत्तर प्रदेश के जिलों की लिस्ट जिनका राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है –

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची (up) एवं शहरी क्षेत्र की सूची ऑनलाइन चेक करने के लिए जिला-वार सुविधा उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए सभी जिलों की लिस्ट चेक कर सकेंगे।

Agra (आगरा)Jhansi (झाँसी)
Aligarh (अलीगढ़)Kannauj (कन्नौज)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)Kanpur Dehat (कानपुर देहात)
Amethi (अमेठी)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Amroha (अमरोहा)Kasganj (कासगंज)
Auraiya (औरैया)Kaushambi (कौशाम्बी)
Ayodhya (अयोध्या)Kheri (खेरी)
Azamgarh (आजमगढ़)Kushinagar (कुशीनगर)
Baghpat (बागपत)Lalitpur (ललितपुर)
Bahraich (बहराइच)Lucknow (लखनऊ)
Ballia (बलिया)Mahoba (महोबा)
Balrampur (बलरामपुर)Mahrajganj (महाराजगंज)
Banda (बाँदा)Mainpuri (मैनपुरी)
Bara Banki (बाराबंकी)Mathura (मथुरा)
Bareilly (बरेली)Mau (मऊ)
Basti (बस्ती)Meerut (मेरठ)
Bijnor (बिजनौर)Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Budaun (बदायूँ)Moradabad (मुरादाबाद)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)
Chandauli (चंदौली)Pilibhit (पीलीभीत)
Chitrakoot (चित्रकूट)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Deoria (देवरिया)Prayagraj (प्रयागराज)
Etah (एटा)Rae Bareli (रायबरेली)
Etawah (इटावा)Rampur (रामपुर)
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)Saharanpur (सहारनपुर)
Fatehpur (फतेहपुर)Sambhal (सम्भल)
Firozabad (फ़िरोजाबाद)Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर)Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Ghaziabad (गाजियाबाद)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Shamli (शामली)
Gonda  (गोंडा)Shrawasti (श्रावस्ती)
Gorakhpur (गोरखपुर)Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)
Hamirpur (हमीरपुर)Sitapur (सीतापुर)
Hapur (हापुड़)Sonbhadra (सोनभद्र)
Hardoi (हरदोई)Sultanpur (सुल्तानपुर)
Hathras (हाथरस)Unnao (उन्नाव)
Jalaun (जालौन)Varanasi (वाराणसी)
Jaunpur (जौनपुर)

UP राशन कार्ड लिस्ट से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

Q.  उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?

राज्य के जो उम्मीदवार राशन कार्ड लिस्ट को चेक करना चाहते हैं वे fcs.up.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर इसे ओपन कर सकते हैं। राशन कार्ड सूची और नगरीय क्षेत्र की लिस्ट अलग-अलग दूकानदार के अनुसार लिस्ट चेक किया जा सकता है।इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। ।

Q.  यूपी राशन कार्ड आवेदन के लिए करने हेतु कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेगा ?

अगर आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में नहीं है तब आपको खाद्य एवं रशद विभाग यूपी के कार्यालय में आवेदन जमा करना पड़ेगा। इसके लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर डॉक्यूमेंट सबमिट करना करना होता है। डॉक्यूमेंट में क्या क्या लगा सकते है इसकी लिस्ट नीचे है –

 यूपी राशन कार्ड पात्रता और आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी हो।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • पुराना राशन कार्ड (अगर मौजुद हो)
  • बिजली का बिल
  • गैस कनेक्शन

Q.  पात्र गृहस्थी राशन कार्ड लिस्ट एवं अन्त्योदय लिस्ट कैसे चेक करें ?

इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट www.fcs.up.gov.in पर जाना है। इसके बाद नगरीय या ग्रामीण लिस्ट सेलेक्ट करना है। फिर दुकानदार के नाम के सामने पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय की लिस्ट मिलेगा। यहाँ दिए गए कार्ड की संख्या पर क्लिक करके लिस्ट चेक कर सकते है।

Q.  राशन कार्ड के लिए आवेदन कर चुके है फिर भी लिस्ट में नाम क्यों नहीं आया है ?

अगर आपको आवेदन किये ज्यादा समय नहीं हुआ है तब आपको इन्तजार करना चाहिए। क्योंकि लिस्ट अपडेट हो रहा है और आपका नाम लिस्ट में आ जायेगा। अगर आवेदन किये बहुत ज्यादा समय हो चुका है तब आपको खाद्य विभाग कार्यालय या दुकानदार से संपर्क करना चाहिए। वही आपको लिस्ट में नहीं होने का सही कारण पता लगेगा।

Q.  NFSA में दिए जाने वाले राशन का मूल्य क्या है ?

National Food Security Acts के तहत बहुत ही सस्ते दाम में अनाज प्रदाय किया जाता है। इसमें चांवल, गेहूं और शक्कर के दाम नीचे दिए गए है –
गेहूं – 02.00 रुपये प्रति किलो
चावल – 03.00 रुपये प्रति किलो
चीनी – 13.50 रुपये प्रति किलो

Q.  क्या हम उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं ?हाँ,
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को खाद्य एवं रसद विभाग या सम्बन्धित
कार्यालय में जाना होगा वहां से आप फॉर्म ले कर उसे भरें सम्बंधित
दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर के उसी कार्यालय में सबमिट कर दें जहां
से आपने फॉर्म लिया था। 

Q.  यू पी राशन कार्ड सूची से सम्बंधित सहायता या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

नई राशन कार्ड में आवेदन से सम्बंधित या लिस्ट में आपका नाम नहीं आने जैसी समस्या हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन उपलब्ध है। जहाँ आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए डायल करें 1967 या 18001800150 हेल्पलाइन नंबर पर। 

Please Share :

5 thoughts on “उत्तर प्रदेश राशन कार्ड नई लिस्ट 2024 चेक कैसे करें”

  1. मेरा राशन कार्ड पर नाम नही है और नही मेरे परिवार का मुझे आवेदन करना है

    Reply

Leave a Comment